Top 5 Places to Visit In Delhi

दिल्ली के टॉप स्थल पहली बार आने वाले इन स्थानों पर जाना न भूलें ।

वैसे तो दिल्ली पर्यटकों के स्थलों से भरी पड़ी है यहाँ बहुत से म्यूजियम, ऐतिहासिक स्मारक,गार्डन और पूजा स्थल है। 
अगर दिल्ली मे आए और इन जगहों पर घूमे,(देखा) नही तो फिर क्या देखा आइये आपको दिल्ली के 5 कुछ ऐसे स्थलो के बारे मे बताते ह जहाँ आपको घूमकर, देखकर दिल्ली और अच्छी लगेगी।

1. इंडिया गेट 

नई दिल्ली के राजपथ पर स्थित 43 मीटर ऊँचा विशाल स्मारक है
इंडिया गेटे देखने में बहुत ही सुंदर है जो एक युद्ध स्मारक है।

दिल्ली की कई महत्वपूर्ण सड़कें इंडिया गेट  के कोनों से निकलती हैं। रात के समय यहाँ मेले जैसा माहौल होता है। साथ ही इण्डिया गेट के आस-पास पार्क भी है जहाँ दिल्ली के लोग ओर पर्यटक घूमकर सुंदर नज़रो जैसे लाइट,  फव्वारों का लुफ्त( आनन्द) उठाते है। इंडिया गेट आर्च के नीचे अमर जवान ज्योति भी जलती रहती है,
अमर जवान ज्योति या फ्लेम ऑफ द इम्मोरल सोल्जर का नाम से जाना जाता है।
इस प्रकार के युद्ध स्मारक से शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि मिलती है और लोगों को उनके विषय में जानने को मिलता है।

2. लाल क़िला

दिल्ली मे यमुना नदी के किनारे स्थित एक ऐतिहासिक इमारतों मे से एक हैं। 
इसकी दीवारों के लाल-लाल रंग के कारण भी लाल किला कहा जाता है,


आपको बता दें कि 1856 तक इस किले पर लगभग 200 वर्षों तक मुगल वंश के सम्राटों का राज था। लाल किला दिखने में बेहद आकर्षक लगता है। यह किला दिल्ली की शान है। लाल किले को अष्टकोणीय आकार में बनाया गया है। इस पूरे किले पर संगमरमर से सजावट की गई है। यहाँ कई संग्रहालय हैं। 
 लाल किला देश की एक ऐसी जगह है जहाँ भारत के प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर अपना भाषण देते हैं, ओर ध्वज फहराते है ।  लाल किले के पास ही बाजार लगता है जहाँ घूमने के लिए अछि जगह है वहाँ आप जाकर शॉपिंग कर सकतें है, पर्यटकों के लिए एक बहुत खास जगह है, दूसरे देशों से आने वाले पर्यटक भी भारत के इस किले को देखना बेहद पसंद करते हैं। यहाँ घूमकर काफी मन खुश हो जाता है, ओर पास की बाजारों की चकाचौंध ओर भी सुंदर नजारा हो जाता हैं   दिल्ली मेट्रो , बस इत्यादि से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

3. लोटस टेंपल (कमल मंदिर)

दिल्ली कालकाजी में स्थित जो कि आर्केटिच के लिए पूरी दुनिया मे प्रशिद्ध है 


इसे मदर टेंपल के नाम से भी जाना जाता हैं। मंदिर के आस पास गार्डन होने के कारण यहाँ का वातावरण साफ और शांत है गार्डेन में सूंदर-सूंदर फूल  ओर लाइटिंग है जो बहुत ही सुंदर लगते है । गार्डेन के बीच से ही मंदिर जाने का रास्ता है जो बहुत है आकषर्ण  लगता है यह  मंदिर पूरी दुनिया मे प्रशिद्ध है। इसका निर्माण सन 1986 मे किया गया था , मंदिर को बनाने मे लगभग 10 साल का समय लगा था , यह एक ऐसा मंदिर है जहाँ कोई  धार्मिक मूर्ति  नही है,  यहाँ किसी भी धर्म के लोग आकर प्रार्थना कर सकते हैं । मंदिर की संरचना कमल के फूल के आकार की गई है जिसके कारण दिल्ली शहर का प्रमुख आकर्षण केंद्र बना है। 
भारत के लोगो के लिए कमल का फूल शांति ओर पवित्रता का सूचक है साथ ही इसे ईश्वर के अवतार का संकेत चिंह भी माना जाता है। कमल मंदिर के चारो तरफ पानी के छोटे-छोटे तालाब है जिसके कारण यह ओर भी सुंदर दिखाई देता है। मंदिर के अंदर शोर करना मना है। इस मंदिर को देखने के लिये देश विदेशके लोग। आते हैं। 
कमल मंदिर को अगर दिल्ली आए तो एक बार जरूर देखना चाहिए। 

4. कुतुब मीनार 

दिल्ली शहर के महरौली में स्थित, ईंट से बनी विश्व की सबसे ऊँची मीनार है।
 इसकी ऊँचाई 72.5 मीटर है। इसकी इमारत पूरी तरह सीधी नही है यह थोड़ी झूकी हुई  है। 

मीनार के चारों ओर बने अहाते में भारतीय कला के कई उत्कृष्ट नमूने हैं, जिनमें से अनेक इसके निर्माण काल सन 1192 के हैं। इसे विश्व धरोहर के रूप में स्वीकृत किया गया है।
अलाइ मीनार, जो कुतुब मीनार के उत्तर में खड़ी हैं, का निर्माण अला उद्दीन खिलजी द्वारा इसे कुतुब मीनार से दुगने आकार का बनाने के इरादे से शुरू किया गया था वह केवल पहली मंजिल पूरी करा सका, जो अब 25 मीटर की ऊंचाई की है। कुतुब के इस संकुल के अन्‍य अवशेषों में मदरसे, कब्रगाहें, मकबरें, मस्जिद , आयरन पिलर ,और वास्‍तुकलात्‍मक सदस्‍य हैं। यह एक ऐतिहासिक धरोहर है ।
यहाँ एक लोहे खंभा लगा हुआ है जिसको लगभग 2000 साल हो गए हैं लेकिन अब तक इसमें जंग नहीं लगी है। लोहे के खम्भे में इतने सालों तक जंग न लगना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात होती है, क़ुतुब मीनार का असली नाम विष्णु स्तंभ बाताया जाता है, इसके साथ इसके सम्राट चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के नवरत्नों में से एक कहा गया है। अगर दिल्ली आए तो एक बार जरूर देखना चाहिए। 

5.अक्षरधाम मंदिर

अक्षरधाम मंदिर को स्वामीनारायण मंदिर भी कहा जाता है। दुनिया के सबसे विशाल हिंदू मंदिर के तौर पर उसका नाम गिनेस बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में भी दर्ज है।


अक्षरधाम मन्दिर को गुलाबी, सफेद संगमरमर और बलुआ पत्थरों के मिश्रण से बनाया गया है। इस मंदिर को बनाने में स्टील, लोहे और कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं किया गया। विशाल मंदिर को बनाने में सिर्फ 5 साल का समय लगा था। क़रीब 100 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। मंदिर नारायण सरोवर से घिरा हुआ है, जिसमें भारत के लगभग 151 सरोवरों का पानी समाहित है। सरोवर के साथ 108 गौमुख स्थापित हैं जो 108 हिन्दू देवताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।
मंदिर में रोजाना शाम को दर्शनीय फव्वारा शो का आयोजन किया जाता है। इस शो में जन्म, मृत्यु चक्र का उल्लेख किया जाता है। फव्वारे में कई कहानियों का बयां किया जाता है। इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। क्या बच्चे और क्या बूढ़े, यहां आकर हर किसी का मन रम जाता है। मंदिर में एक कमल बाग़ है जिसका नाम उसके आकार पर पड़ा है। बाग़ में बड़े बड़े पत्थर स्थापित हैं, जिनमें शेक्सपियर, मार्टिन लूथर किंग, आदि जैसे अन्य प्रख्यात हस्तियों के विचार उत्कीर्ण हैं।
 अक्षरधाम के मंदिर में सुरक्षा की व्यवस्था इतनी कड़क है कि, परिसर के अंदर प्रवेश करने से पहले आपको सुरक्षा के सारे मापदंडों से गुज़रना होगा और आप अपने साथ कुछ भी नहीं ले जा सकते, न फ़ोन, न कैमरा कुछ भी नहीं। इसलिए आप अगर यहाँ पर जाएँ तो, अपने कीमती सामान लेकर न जाएँ। मंदिर परिसर में तस्वीर लेने की अनुमति भी नहीं है। अगर आप दिल्ली में हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो प्लीज कमेंट करके अपनी राय बताए , आपका पोस्ट पढ़ने के लिए बहुत बहुत  

धन्यवाद.
  -------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

#Top5placesindelhi
#Lalquila
#Redfort
#Lotustemple
#Indiagate
#Qutbminar
#Akshardham


Tags :-
Top 5 Places to Visit In Delhi,top places to visit in delhi,best places in delhi
,top-rated tourist place,what is the famous of delhi
,special places in delhi,delhi darshan,delhi ka lal quila, india gate ,

Web resultTo Visit In DelhiTop 5 Places






















Post a Comment

0 Comments